Punjab News: पंजाब में फेमस इंडस्ट्री ग्रुप के मालिक से 7 करोड़ रुपए की ठगी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने पंजाब के लुधियाना के प्रसिद्ध कारोबारी को ठग लिया। लुधियाना की फेमस टैक्सटाइल-स्पिनिंग कंपनी वर्धमान ग्रुप (Vardhman Group) के चेयरमैन एसपी ओसवाल (SP Oswal) से ठगों ने 7 करोड़ रुपए की ठगी (Fraud) की है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक वर्धमान ग्रुप (Vardhman Group) के चेयरमैन एसपी ओसवाल (SP Oswal) को उनकी संपत्तियां सील करने और गिरफ्तार करने के फर्जी वारंट भेजकर ठग लिया गया। एसपी ओसवाल ने लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है।

Vardhman Group Owner Cheated Rs 7 Crore
Vardhman Group Owner Cheated Rs 7 Crore

ठग ने कॉल किया, अरेस्ट वारंट-प्रॉपर्टी सील करने की बात कही

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक एसपी ओसवाल ने बताया कि उन्हें पिछले दिनों उनके मोबाइल पर एक फोन आया। आरोपी ने बोला कि वह दिल्ली से है और उनके नाम पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अरेस्ट वारंट निकला है। इसके साथ ही उनकी प्रॉपर्टी सील करने के ऑर्डर निकले हैं। शातिर ठगों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ ईडी, सीबीआई, कस्टम विभाग का भी हवाला दिया।

Phone Call
Phone Call

ठग अंग्रेजी में बात कर रहा था

एसपी ओसवाल ने पुलिस को बताया कि एक दिन शातिर ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल की, जिसमें एक आरोपी वीडियो कॉल पर था। आरोपी अंग्रेजी में उनसे बात कर रहा था। बात करने का तरीका भी ऐसा था कि वह काफी वेल एजुकेटेड लग रहा था। वह बार-बार वर्धमान ग्रुप और उनका नाम ले रहा था।

सुप्रीम कोर्ट के फर्जी ऑर्डर-वारंट भेजे

आरोपियों ने एसपी ओसवाल से फोन कर कहा कि जिस केस में सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर हुए हैं, उसमें उनका नाम भी शामिल है। जब उन्होंने यकीन नहीं किया तो फिर उन्हें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनकी प्रॉपर्टी सील करने के ऑर्डर के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी के भी वारंट भेज दिए गए। जिसके बाद उन्हें थोड़ा यकीन हुआ और धीरे-धीरे करके ठगों ने उन्हें शातिर तरीके से अपने ट्रैप में ले लिया।

7 करोड़ मांग लिए

वर्धमान के मालिक एसपी ओसवाल को जब पूरा यकीन हो गया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकले हैं तो उन्होंने शातिर ठगों से बचाव की बात कही। जिसके बाद शातिर ठगों ने उन्हें बचाने और केस से निकालने के लिए 7 करोड मांगे। एसपी ओसवाल ने आरोपियों को रुपए दे दिए।

Fraud
Fraud

सरकारी एजेंसियों के बारे नॉलेज रखते थे ठग

एसपी ओसवाल ने बताया कि शातिर ठग देश की सरकारी एजेंसियों के बारे में पूरी नॉलेज रखते थे। कानून के बारे में भी उन्हें अच्छी जानकारी थी। ठगों ने उन्हें केस से बचाने की बात कहकर उनसे करोड़ों रुपए ठग लिए। वह बार-बार उन्हें बोल रहे थे कि आप वर्धमान ग्रुप के मालिक हैं और देश में आपकी अलग पहचान है।

बदनामी का डर दिखाया

ठगों ने उन्हें बदनामी का डर दिखाते हुए कहा कि अगर वह बचाव चाहते हैं तो देख लीजिए वर्ना आपकी मर्जी, अरेस्ट वारंट तो निकाले गए हैं। इससे आपकी कंपनी की बदनामी होगी। एसपी ओसवाल ने बताया कि शातिर ठग उन्हें बार-बार यही बोल रहे थे कि कोर्ट की तरफ से जो ऑर्डर व अरेस्ट वारंट निकले हैं।

वह उसी केस की जांच कर रहे हैं और आप कृपया हमारा जांच में सहयोग करें। हम आपको और कंपनी को बदनाम नहीं होने देंगे। क्योंकि हमें पता है कि आप सम्मानित व्यक्ति हैं। एसपी ओसवाल ने बताया कि शातिर ठग दिल्ली पुलिस के नाम का भी सहारा ले रहे थे।

लुधियाना पुलिस के हत्थे चढा एक शातिर

शिकायत के बाद लुधियाना पुलिस ने केस को काफी गंभीरता से लेते हुए एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य ठग भी इसमें शामिल हैं। जिनकी पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही लुधियाना पुलिस पूरे केस को मीडिया समक्ष रखेगी।

Punjab News
Punjab News

जानकारी के मुताबिक लुधियाना पुलिस ने काबू किए शातिर ठग से 6 करोड़ रुपए रिकवर कर लिए हैं। शातिर ठग से संबंधित और भी खुलासे होने की संभावना है। वहीं, डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कोई मामला तो आया है। लेकिन वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

आपको बता दें कि वर्धमान ग्रुप के मालिक एसपी ओसवाल को साल 2010 में केंद्र सरकार की तरफ से पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्धमान ग्रुप देश की नामी कंपनियों में से एक है। आज इंडिया के अलावा इस ग्रुप की विदेशों में भी कई ब्रांच हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *