Addiction of Phone: ज्यादा फोन चलाने की लत से ऐसे पाएं छुटकारा, बड़े काम की यह सेटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Addiction of Phone: स्मार्टफोन (Smartphone) चलाते हुए कब घंटों बीत जाते हैं पता ही नहीं चलता। मिनट भर के लिए फोन (Phone) उठाते हैं और जब रखने की बारी आती है तो हम माथा पकड़ लेते हैं। घंटों मोबाइल चलाने की लत ने बहुत लोगों को जकड़ रखा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

अगर आप भी इसके आदी हो चुके हैं, तो आपको तुरंत संभल जाने की जरूरत है, क्योंकि ज्यादा फोन चलाने से कई तरह के नुकसान होते हैं।

Phone Setting
Phone Setting

बड़े काम की यह सेटिंग

एंड्रॉइड स्मार्टफोन चलाने वालों के लिए यह सेटिंग बड़े काम की है। इसमें यूजर्स अपने हिसाब से टाइम सेट कर सकते हैं कि उन्हें कौन-सा ऐप कितनी देर इस्तेमाल करता है।

मसलन किसी ऐप पर आपने एक घंटे का टाइम लगाया हुआ है तो एक घंटे बाद ऐप खुद ही आपको नोटिफिकेशन भेज देगा कि टाइम ओवर हो चुका है। ऐसा आप सबसे ज्यादा यूज होने वाले ऐप्स के लिए कर सकते हैं। खासकर सोशल मीडिया ऐप्स (Social Media Apps) के लिए।

Addiction of Phone: ज्यादा फोन चलाने की लत से ऐसे पाएं छुटकारा, बड़े काम की यह सेटिंग

कैसे इनेबल करें सेटिंग

इस सेटिंग को इनेबल करने के लिए कुछ तरीके फॉलो करने होते हैं।

सबसे पहले आपको सेटिंग में जाना है और सर्च करना है Digital Wellbeing and Parental Controls।

इसके बाद इस पर टैप करना है, ऊपर आपको दिख जाएगा कि कौन-सा ऐप कितनी देर इस्तेमाल हुआ है।

यहां आपको ऐप लिमिट्स ऑप्शन दिखेगा, जिस पर टैप करना है।

अब सभी ऐप सामने आ जाएंगे। जिस ऐप पर टाइमर सेट करना है, उस पर क्लिक करें।

अब ऐप टाइमर पर टैप करें और अपने हिसाब से यहां टाइम सेट करके Okay कर दें।

इस सेटिंग को इनेबल करने के बाद सेट किए गए टाइम ही ऐप यूज कर पाएंगे। इससे ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए आपको सेटिंग को फिर से बदलना पड़ेगा।

Addiction of Phone: ज्यादा फोन चलाने की लत से ऐसे पाएं छुटकारा, बड़े काम की यह सेटिंग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *