Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा बॉक्सिंग चैंपियन गुरसीरत कौर का सम्मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने आज माउंट कार्मल स्कूल, सेक्टर 47, चंडीगढ़ की 14 वर्षीय छात्रा गुरसीरत कौर (Gursirat Kaur) को एशियन स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Asian School Boxing Championship) में शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त से 10 सितंबर, 2024 तक अबू धाबी, यू.ए.ई. में हुई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरसीरत ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।

चैंपियनशिप के ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन

यह भी ध्यान देने योग्य है कि गुरसीरत ने यह जीत 8 से 11 अगस्त तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित एशियन जूनियर और स्कूल लड़कों और लड़कियों की मुक्केबाजी चैंपियनशिप के ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के बाद हासिल की, जहां उसने पहला स्थान प्राप्त किया था।

Punjab Vidhan Sabha Speaker Sardar Kultar Singh Sandhwan
Punjab Vidhan Sabha Speaker Sardar Kultar Singh Sandhwan

स्पीकर स.संधवां ने गुरसीरत के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए उसे इसी तरह देश का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए दृढ़ संकल्प और जुनून की आवश्यकता पर बल देते हुए युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

गुरसीरत अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है

श्री संधवां ने कहा कि गुरसीरत की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जिसने खेल के क्षेत्र में देश के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुरसीरत के समर्पण और लगन का परिणाम है, जो मुक्केबाजी में उसके उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।

श्री संधवां ने युवा एथलीटों की उपलब्धियों का लगातार समर्थन करने और उन्हें उचित सम्मान देने की बात कही। इससे पहले उन्होंने जापान से यादगार अनुभव लेकर लौटे छात्रों को भी सम्मानित किया था। वह हमेशा स्कूल के छात्रों को कड़ी मेहनत करके अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा बॉक्सिंग चैंपियन गुरसीरत कौर का सम्मान
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *