Punjab News: पंजाब राज्य सहकारी बैंक ने ग्राहकों के लिए की UPI सेवा शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सहकारी क्षेत्र में बैंकिंग सेवा में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) ने ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब राज्य सहकारी बैंक में यूपीआई सेवा शुरू की है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस पहल के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा सहकारी बैंकों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बैंक की 18 शाखाओं में यूपीआई की सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब बैंक के ग्राहक गूगल पे, व्हाट्सएप, फोन पे, पेटीएम, भीम और अन्य एप्स के जरिए लेन-देन कर सकेंगे।

Punjab News: पंजाब राज्य सहकारी बैंक ने ग्राहकों के लिए की UPI सेवा शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सुविधा के साथ बैंक के ग्राहक अन्य बैंक खातों से पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खातों में पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में ग्राहक यूपीआई के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 रुपए तक का लेन-देन कर सकेंगे, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

यह सुविधा बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी सौगात

इस दौरान बैंक के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम ने कहा कि यह सुविधा बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस सुविधा को बैंक की अन्य शाखाओं में भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बैंक पहले से ही मोबाइल बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसके माध्यम से ग्राहक आईएमपीएस और आरटीजीएस के जरिए लेन-देन कर सकते हैं।

Punjab News: पंजाब राज्य सहकारी बैंक ने ग्राहकों के लिए की UPI सेवा शुरू
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *