BJP Leader Shot Dead: सुबह-सुबह भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटना। BJP Leader Shot Dead: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा (BJP) नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मृतक की पहचान बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के रूप में की गई है। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। श्याम सुंदर मनोज कमलिया गेट के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने गोली मार दी।

श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे

श्याम सुंदर बीजेपी से पटना (Patna) सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे। मिली रविवार को श्याम सुंदर के बेटे का छेका था। वो अपने रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे। उन्हें ऑटो में बिठाकर लौट रहे थे, तभी 3 बदमाशों ने घेर लिया।

BJP Leader Shot Dead In Patna
BJP Leader Shot Dead In Patna

घटना पटना सिटी की है, जहां मंगल तालाब के पास श्याम सुंदर घर आने के लिए ऑटो पकड़ने पहुंचे थे। दोनों अपराधी चेन छीनने लगे। श्याम सुंदर ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी। दूसरा चाकू से वार करता रहा।

लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी

सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *