Jalandhar News: जालंधर में ग्रैंड माल के जिन ट्रैवल एजैंटों पर दर्ज है FIR, उनके दफ्तरों में फिर से ठगी का धंधा शुरू, कई नए दफ्तर खुले

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में फर्जी इमीग्रेशन (Fake immigration) और ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने लूट मचा रखी है। जालंधर के ग्रैंड माल (Grand Mall) में स्थित ‘विदेशी यात्रा’ और ‘आराध्या’ ट्रैवल एजैंट पर भले ही एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है, लेकिन इनके दफ्तर लगातार खुल रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं। यही नहीं इस इमारत में दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर ठग ट्रैवल एजैंटों ने दफ्तर खोल रखा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सख्ती के बाद साइबर सैल (Cyber Cell) ने जालंधर की पांच इमीग्रेशन कंपनियों और ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें ग्रैंड माल (Grand Mall) में स्थित आराध्या (Aradhya) और विदेशी यात्रा (Videshi Yatra) के ठग ट्रैवल एजैंट भी शामिल हैं। विदेशी यात्रा और आराध्या ट्रैवल एजैंट के खिलाफ भले ही एफआईआर दर्ज हो गई है, लेकिन इनके दफ्तर अभी भी खुल रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं।

Punjab Fake Visa News: पंजाब में फर्जी वीजा घोटाले का पर्दाफाश, 5 लाख रुपये में अमेरिका जाने का सपना, ट्रैवल एजेंट ने किया धोखा
Punjab Fake Visa News

इश्योंरेंस कंपनी का बोर्ड लगाकर विदेश भेजने का धंधा

ग्रैंड माल (Grand Mall) में तो ठग ट्रैवल एजैंटों ने एसे दफ्तर खोल रखे हैं, जो पूरी तरह से ठगी का अड्डा है। एक ट्रैवल एजैंट ने अपने दफ्तर के बाहर एक नामी इश्योंरेंस कंपनी का बोर्ड लगाकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठग रहा है। इनके दफ्तर में फोन के जरिए क्लाइंट का फंसाया जाता है, फिर उन्हें किसी अन्य दफ्तर में बुलाकर पैसे लिए जाते हैं।

Punjab News
Punjab News

ट्रैवल एजैंटों ने फिर से अपने दफ्तर खोले

डेली संवाद द्वारा पिछले कई दिनों से ग्रैंड माल (Grand Mall) में चल रही ठगी के इस धंधे का पर्दाफाश किया जा रहा है, जिससे न केवल पुलिस ने छापे मारे, बल्कि आराध्या और विदेशी यात्रा जैसे ठग ट्रैवल एजैंटों पर एफआईआर भी दर्ज की गई। लेकिन इन दोनों दफ्तरों के साथ साथ अन्य ट्रैवल एजैंटों ने फिर से अपने दफ्तर खोल लिए हैं। इमारत की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल में बिना लाइसैंस के ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) लोगों को ठग रहे हैं।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *