Jalandhar News: जालंधर में RPF ने पकड़ा 2.90 किलो सोना, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में करीब 3 किलो सोना (Gold) पकड़ा गया है। RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) द्वारा एक व्यक्ति से यह सोना पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए है। आरपीएफ (RPF) ने सोना जब्त कर लिया और इसकी जानकारी इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग को दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति आरपीएफ (RPF) को पकडे़ गए सोने की बाबत कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और उसका सोना (Gold) जब्त कर मामले की जानकारी तुरंत आयकर विभाग (IT Department) को दी। सोने का कुल वजन करीब 2.90 किलो है।

RPF Recover Gold
RPF Recover Gold

चेकिंग के दौरान 2.90 किलो सोना बरामद

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ (RPF) की चेकिंग के दौरान 2.90 किलो सोना बरामद किया गया। काफी देर तक व्यक्ति से पूछताछ की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा तो उसे थाने ले आया गया और तुरंत मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।

रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से ये सोना आज यानी सोमवार को बरामद किया गया। इसकी पुष्टि फिरोजपुर मंडल में तैनात आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडे ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में बरामदगी के बाद तुरंत आयकर विभाग को जांच में शामिल कर लिया गया था।

आयकर विभाग गहनता से जांच कर रहा है

सारे मामले की जांच के बाद पता चल पाएगा कि उक्त व्यक्ति इतना सोना कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था। अब इस मामले में आयकर विभाग गहनता से जांच कर रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *