Jalandhar News: जालंधर के दिलबाग नगर में दिन दिहाड़े चोरी, सोने के गहने और 40 हजार कैश चोरों ने उड़ाया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर (मुकेश सागर)। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके में थाना बस्ती बाबा खेल (Basti Bawa Khel) के एरिया के अंतर्गत आते दिलबाग नगर (Dilbagh Nagar) में घर के ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी हो गए। जिसकी शिकायत घर के मालिक ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस से की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दिलबाग नगर के रहने वाले राज कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ सुबह दवाई लेने के लिए करीब साढ़े दस बजे घर से गया था। वह साढ़े तीन बजे घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे।

सोने के गहने व 40 हजार रुपये नकदी चोरी

उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और चोर अलमारी के अंदर से सोने के गहने व 40 हजार रुपये नकदी लेकर जा चुका था, जिसकी शिकायत उसने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी।

थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआइ बलजिंदर कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है और वह चोर जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

दिलबाग नगर में ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए उड़ाए, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *