Jalandhar News: जालंधर में लड़की से रेप के दौरान बनाई VIDEO, वायरल करने की धमकी देकर करते रहे शारीरिक शोषण, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से बड़ी ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) में एक 20 साल की लड़की के साथ रेप किया गया है। यही नहीं लड़के द्वारा रेप की वीडियो (Video) भी बनाई गई। मामले में थाना रामामंडी की पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पीड़ित लड़की के बयान पर थाना रामामंडी की पुलिस ने कुनाल सिद्धू, उसके पिता योगराज सिद्धू और बक्शो सिद्धू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ रेप, आईटी एक्ट, और सहित मारपीट विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Punjab News
Punjab News

चौगिट्टी के पास लड़की से किया रेप

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी कुनाल ने उसके साथ चौगिट्टी के पास साल 2021 में जबरदस्ती रेप किया था। आरोपी ने वीडियो बनाकर उसके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके साथ कई बार संबंध बनाए गए।

इसकी जानकारी पीड़िता ने आरोपी युवक के परिवार को दी। युवक के परिवार ने अपने बेटे को समझाने के बजाए लड़की को पीट दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले के बारे में अपने परिवार को बताया। फिर मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

FIR
FIR

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

बता दें कि थाना रामामंडी में तैनात इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लड़की का जालंधर के सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। जिसकी जल्द रिपोर्ट पुलिस को मिल जाएगी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *