Punjab News: पंजाब में ‘डीसी’ की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में ‘डीसी’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल त्रिलोचन सिंह डीसी सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की गोली मार कर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मारा गया नेता आम आदमी पार्टी के किसान विंग (Kisaan Wing) का अध्यक्ष था। मामला पंजाब के खन्ना (Khanna) का है। लहूलुहान हालत में त्रिलोचन सिंह डीसी गांव की सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद उनका बेटा गांव के लोगों के साथ उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने डीसी को मृत घोषित कर दिया।

चुनाव लड़ने की थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, त्रिलोचन सिंह डीसी ने पिछली बार गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वह AAP में शामिल हो गए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बना दिया। अब त्रिलोचन सिंह फिर से गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच सोमवार शाम को उनकी हत्या कर दी गई। तरलोचन के बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि उनके पिता सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े मिले थे। उन्हें किसी ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि किसी रंजिश के चलते उनके पिता कि हत्या की गई है।

crime news
crime news

SP घटनास्थल पर पहुंचे

सूचना मिलने के बाद SP इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचे। इसके बाद वह DSP खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी और CIA स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह को साथ लेकर इकोलाहा गांव में घटनास्थल पर पहुंचे।

SP ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *