Punjab News: पंजाब में आज से डॉक्टरों की हड़ताल, 11 बजे तक बंद रहेगी ओपीडी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में आज (सोमवार) से डॉक्टर हड़ताल (Strike) पर जा रहे हैं। आज से अगले तीन दिन तक सरकारी अस्पतालों में ओ.पी. डी की सेवाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

डॉक्टरों का कहना है कि हम बातचीत के लिए आरामदायक माहौल बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिया गया आश्वासन जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचा है और न ही सरकार ने बार-बार बैठक कर कोई अधिसूचना जारी की है।

दोपहर 11 बजे तक ओपीडी नहीं चलेगी

संगठन ने साफ कर दिया है कि अगर 11 सितंबर की बैठक बेनतीजा रही और प्रमोशन को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया तो 12 तारीख से पूर्ण हड़ताल की जाएगी। आज से सरकारी अस्पतालों में दोपहर 11 बजे तक ओपीडी नहीं चलेगी।

Doctors on strike 

इससे पहले डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की अपील और वित्त मंत्री के साथ कैबिनेट उप-समिति की बैठक बुलाने के निमंत्रण के बाद डॉक्टरों ने मरीजों और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी हड़ताल वापस ले ली।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *