Punjab News: पंजाब में अचानक से गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, महिला और बच्चा गंभीर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, लुधियाना में आज 100 साल पुरानी 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। ये बिल्डिंग खस्ता हालत में थी। कई बार पड़ोसी बिल्डिंग (Building) के मालिक से उसे ठीक करवाने के लिए कह चुके थे। लेकिन आज बिल्डिंग गिरने से महिला और एक बच्चा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस हादसे को लेकर प्रिंस कुमार ने बताया कि वह बंदिया मोहल्ला में रहते है। पड़ोसियों की बिल्डिंग काफी समय से खस्ता हालत में थी। कई बार उन्हें शिकायत की लेकिन किसी ने बिल्डिंग की तरफ ध्यान नहीं दिया।

आज उनकी पत्नी और बेटा घर के दरवाजे पर खड़े थे। जैसे ही बिल्डिंग गिरने लगी तो पहले वह खुद बाहर गली में भागा। उसके पीछे ही बच्चा लेकर उसकी पत्नी भागी। इस बीच उसकी पत्नी और बच्चे पर बिल्डिंग का मलबा गिर गया।

ईंटे लगने से फटा सिर

बिल्डिंग गिरते ही उनके मकान की दीवार भी टूट गई। काफी मलबा उनके घर में आ गया। सिर पर ईंट लगने के कारण पत्नी खुशी अरोड़ा का सिर फट गया।

वहीं डेढ़ साल के बच्चे के भी चोट लगी है। पत्नी और बच्चे के तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। बिल्डिंग के मालिक को भी सूचित कर दिया है।

अचानक से बिल्डिंग गिर गई

घायल खुशी अरोड़ा ने कहा कि वह पिछले 2 साल से नया मकान बना कर रह रहे है। देर रात से पड़ोसियों की बिल्डिंग में अजीब से हलचल हो रही थी। अचानक से आज दिन के समय बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग के मालिकों को कई बार सूचित कर चुके थे। लेकिन उन्होंने बिल्डिंग की तरफ कभी ध्यान ही नहीं दिया। इस कारण आज बड़ा हादसा हो गया। हादसे में उसका सिर फट गया।

Injured Khushi Arora giving information.
Injured Khushi Arora giving information.

इस दौरान घटना स्थल पर पूर्व पार्षद अनिल भारती पहुंचे। उन्होंने कहा कि हादसा भयावक है। कुछ लोगों के चोट भी लगी है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचित किया है। फिलहाल रेस्क्यू करवाया जाएगा। भारती ने कहा कि बिल्डिंग की हालत से लग रहा है शायद 100 पुरानी है। पुलिस से कहा गया है कि बिल्डिंग के मालिक का पता करके बनता एक्शन लिया जाए।

लोगों को सुरक्षित निकाला गया

घटना स्थल पर पहुंच तुरंत 3 से 4 लोगों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। जो बिल्डिंग गिरी इसे जेठियां का वेहड़े इलाके में कहते है। पता चला है कि इस बिल्डिंग के 3 से 4 पार्टर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बिल्डिंग खस्ता हालत होने के कारण गिरी इस बारे नगर निगम जांच करके एक्शन ले सकती है।

Punjab News
Punjab News

निगम बिल्डिंग इंस्पेक्टर बोले

घटना के बारे पता चला है। कई बार बिल्डिंग के मालिक को निगम ने नोटिस भेजा था। लेकिन उसने बिल्डिंग नहीं गिरवाई। इस कारण अब मामले की जांच की जा रही है। जो घायल हुए है वह पुलिस को जो भी बयान दर्ज करवाएंगे उसके बाद अगला एक्शन होगा।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *