America Cheap Universities: अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 426 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। America Cheap Universities: भारत के ज्यादातर छात्र अमेरिका (America) जाकर वहां पढ़ना पसंद करते है उनकी पहले अमेरिका ही होता है लेकिन अमेरिकी विश्वविद्यालयों की महंगी फीस के कारण कई छात्र दूसरे देशों या शहरों के विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए मजबूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

लेकिन सबसे महंगे शिक्षण संस्थानों वाले इस देश में सबसे सस्ते शिक्षण संस्थान भी हैं जहां आप कम पैसे में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से कुछ विश्वविद्यालय 10 लाख रुपये से अधिक शुल्क लेते हैं। चलिए जानते है ऐसी यूनिवर्सिटी के बारे में

Wisconsin University

America Cheap Universities: अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
Wisconsin University

विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय (Wisconsin University), जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष दस शोध विश्वविद्यालयों में गिना जाता है, वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा और सबसे पुराना विश्वविद्यालय माना जाता है।इस यूनिवर्सिटी में बैचलर की फीस 35 लाख रुपये है जबकि मास्टर की फीस 21 लाख रुपये है।

Dakota State University

America Cheap Universities: अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
Dakota State University

Dakota State University दक्षिण डकोटा राज्य में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1881 में हुई थी। यह अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है जहां कामकाजी पेशेवरों और विद्वानों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। यूनिवर्सिटी की ट्यूशन फीस करीब 5 लाख रुपए है।

Brigham Young University

America Cheap Universities: अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
Brigham Young University

अमेरिकी राज्य यूटा में स्थित Brigham Young University की स्थापना 1875 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय कई भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। यहां कुल 62 भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। इस यूनिवर्सिटी में स्नातक की फीस करीब 11 लाख रुपये है, जबकि स्नातकोत्तर की फीस 14 लाख रुपये है।

Arkansas State University

America Cheap Universities: अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
Arkansas State University

यह अमेरिकी विश्वविद्यालय इस विकसित देश के सबसे सस्ते विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विश्वविद्यालय 160 से अधिक विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान करता है। ऑनलाइन ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स का भी विकल्प मौजूद है। बैचलर कोर्स की फीस लगभग 8 लाख रुपये है जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की फीस 6 लाख रुपये है।

South East Missouri State University

America Cheap Universities: अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
South East Missouri State University

साउथईस्ट मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्थित है। यह विश्वविद्यालय नवीन शिक्षण विधियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। यहां 200 से अधिक विषय पढ़ाए जाते हैं। इस संस्थान में स्नातक की पढ़ाई के लिए एक छात्र को लगभग 14 लाख रुपये की फीस देनी होती है, जबकि मास्टर की पढ़ाई के लिए 11 लाख रुपये तक की फीस देनी होती है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *