⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 126 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: उप कमिश्नर (आबकारी) जालंधर (Jalandhar) जोन सुरिंदर गर्ग ने बताया कि 02 अक्तूबर 2024 को गांधी जयंती के दिन ड्राई डे (Dry Day) मनाया गया और इस दिन ड्राई डे के संबंध में आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
उन्होंने बताया कि जालंधर जोन के अधीन आने वाले जिलों जालंधर, नवां शहर, कपूरथला, अमृतसर और पठानकोट में ड्राई डे का उल्लंघन करने वालों पर सहायक कमिश्नर सुखविंदर सिंह, हनुवंत सिंह और नवजीत सिंह द्वारा गठित टीमों ने कार्यवाही करते 20 चालान काटे हैं और फटकार लगाई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









