Punjab News: पंजाब में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण बनाने के दिए निर्देश- तरुनप्रीत सिंह सौंद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने राज्य में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल, पारदर्शी और परेशानी रहित वातावरण बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

सेक्टर 17 स्थित उद्योग भवन में पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं वाणिज्य, इन्वेस्ट पंजाब और उद्योग विभाग से संबंधित कारपोरेशनों/बोर्डों के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर लाना उनके लक्ष्यों में शामिल है।

Tarunpreet Singh Saund directs to create more conducive environment for industries in Punjab
Tarunpreet Singh Saund

इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सौंद ने सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग देने की अपील की।अधिकारियों को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि उद्योगों से संबंधित सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को निचले स्तर के उद्योगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की बहुत जरूरत है।

लाभ उठाने से वंचित रह जाते

उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाएं ऐसी हैं, जिनकी जानकारी अधिकांश उद्यमियों को न होने के कारण वे इनका लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। सौंद ने कहा कि ऐसी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाए ताकि कोई भी उद्यमी एक क्लिक में इनकी जानकारी प्राप्त कर सके।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब की वेबसाइट तक भी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की सुगम पहुंच के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि दुनिया भर के उद्योगपति जब निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों की खोज करें, तो पंजाब का नाम पहले स्थान पर आए।

विभागों के साथ बेहतर समन्वय होना चाहिए

उद्योग मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि उद्योग विभाग से संबंधित कारपोरेशनों/बोर्डों के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए इनके बीच और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में नए और स्थापित उद्योगों की प्रगति के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति तभी संभव है जब प्रशासनिक अधिकारी अपना सार्थक योगदान देंगे।

bhagwant-mann
bhagwant-mann

उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तभी विकसित होगा जब प्रशासनिक अड़चनें कम से कम होंगी। उन्होंने अधिकारियों को पंजाब को सबसे उत्कृष्ट औद्योगिक राज्य बनाने के लिए समर्पित भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके।

उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में व्यापक निवेश आ रहा है और इसे और ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। बैठक में उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह ने उद्योग मंत्री को विभाग, इन्वेस्ट पंजाब और संबंधित बोर्डों-कारपोरेशनों के प्रदर्शन, नीतियों और अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी दी।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *