Punjab News: अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह पैदा होगीः लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार धान की खरीद के चल रहे सीजन के मद्देनज़र भंडारण के लिए अपेक्षित जगह बनाने को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

राज्य सरकार द्वारा किये गए अथक यत्नों स्वरूप भारतीय ख़ाद्य निगम (एफसीआइ) की तरफ से अक्तूबर के अंत तक पंजाब से 15 लाख मीट्रिक टन चावल की ढुलाई की जायेगी और यह काम 20 रेल गाड़ियों, 3 कंटेनरों और कुछ छोटे ट्रकों को इस्तेमाल करते हुये पूरा किया जायेगा।

bhagwant-mannn
bhagwant-mannn

गोदामों से लगभग 40 लाख मीट्रिक टन चावलों की ढुलाई की

आज यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 तक राज्य के गोदामों से लगभग 40 लाख मीट्रिक टन चावलों की ढुलाई की जायेगी जिससे नयी फ़सल के भंडारण के लिए अपेक्षित जगह मुहैया करवाई जा सके।

मंत्री ने बताया कि पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप ( पीपीपी) मोड के द्वारा अन्य गोदामों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह (स्टोरेज स्पेस) पैदा होने की संभावना है। इसलिए अनाज को स्टोर करने के लिए जगह की किल्लत नहीं होगी।

चावलों की खरीद शुरू कर दी है

Punjab News: अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह पैदा होगीः लाल चंद कटारूचक्क

उन्होंने आगे बताया कि आढ़तियों ने आज से ही बासमती चावलों की खरीद शुरू कर दी है और राज्य सरकार उनकी माँगों और उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों के प्रति पूरी तरह सहृदय है।

धरने के तौर पर रेल पटड़ियाँ रोके बैठे किसानों को ऐसा करने से गुरेज़ करने का न्योता देते हुये मंत्री ने कहा कि इससे गोदामों में नयी फ़सल के लिए खाली स्थान यकीनी बनाने में मुश्किल पेश आयेगी।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *