Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने निगम अधिकारियों के साथ किया इलाके का दौरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने निगम कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain) तथा अन्य अधिकारियों के साथ जालंधर वेस्ट का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

निगम अधिकारियों को इलाके के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया गया जहां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समस्याओं को मौके पर दिखा कर उनको हल करने के निर्देश दिए।

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने निगम अधिकारियों के साथ किया इलाके का दौरा

वहीं राजा गार्डन में 32 लाख से बनने वाली गली का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि राजा गार्डन की यह गलियां पिछले काफी समय से न बनने से पूरी तरह टूट चुकी थी जिसके परिणामस्वरूप राजा गार्डन के इस हिस्से में रहने वाले लोगों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश था।

लोगों से किये वायदे को आज पूरा कर दिया

मोहिंदर भगत ने कहा कि उन्होंने चुनाव दौरान लोगों से किये वायदे को आज पूरा कर दिया है। श्री भगत ने लोगों से कहा कि वह थोड़ा सा धैर्य रखें उनकी हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा क्योंकि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई में लगातार पंजाब का विकास हो रहा है।

IAS-Gautam-Jain
IAS-Gautam-Jain

वहीं जालंधर वेस्ट के विकास के लिए आप लोगों के साथ की नितांत आवश्यकता है। इस तरह हम सब मिलकर अपने इलाके को समस्याओं से मुक्त करवाकर वेस्ट को बेस्ट बनाएंगे।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, कमिश्नर गौतम जैन, आतम बबलू , डॉ छब्बरा, प्रदीप खुल्लर, प्रिंस सिंह, परमिंदर कुमार एवं अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *