Jalandhar News: जालंधर में पुलिस का हाथ छुड़ाकर भागा कैदी, भीड़ का उठाया फायदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की जालंधर सिविल अस्पताल (Civil Hospital) से थाना जीआरपी की पुलिस की कस्टडी से एक कैदी भाग गया। मामले में पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र मंगा निवासी बस्ती सैदपुर, तलवंडी, जिला कपूरथला के खिलाफ बीएनएस 262 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Civil Hospital Jalandhar
Civil Hospital Jalandhar

मेडिकल करवाने के लिए आए थे

इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के बयानों पर दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि साल 2022 में थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 और 201 के तहत केस दर्ज किया था।

इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। कल यानी शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए थाना जीआरपी के पुलिस अधिकारी आए थे।

Punjab Police
Punjab Police

भीड़ देख पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी

बयान में आगे कहा गया कि आरोपी को जब सिविल अस्पताल जालंधर में लाया गया तो अस्पताल में काफी भीड़ थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने पुलिस का हाथ झटके छुड़वाया और वहां से फरार हो गया। काफी देर तक आरोपी की तलाश की गई मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना चार की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *