Panchayat Elections: पंजाब में फिर चली गोलियां, AAP नेता को लगी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जलालाबाद। Panchayat Elections: पंचायत चुनाव के बीच पंजाब (Punjab) में फिर से गर्माया माहौल। दरअसल, पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) को लेकर एक बार फिर गोलियां (Firing) चलने की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक गत देर शाम जलालाबाद बीडीपीओ कार्यालय (BDPO Office) गेट के बाहर आप (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है।

Fire
Fire

घायल गांव मुहम्मदेवाला से सरपंची का उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ बताया जा रहा हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया है।

जांच की जा रही

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के संबंध सरपंच-पंच उम्मीदवारों की फाईलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय बी.डी.पी.ओ ऑफिस (BDPO Office) में आप (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वर्करों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई।

इस दौरान सरपंच प्रत्याशी मुहम्मदेवाला से मनदीप सिंह बराड़ सीने पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति काहनेवाला गांव का बताया जा रहा है, वह भी घायल हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़, डीएसपी जतिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CCTV Camera
CCTV Camera

इसके लिए सी.सी.टी कैमरे की मदद से गोली चलाने वाले आरोपियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोधी हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *