Punjab News: IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए 50 हैड मास्टर/ हैड मिस्ट्रेस रवाना- हरजोत सिंह बैंस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्कूल प्रबंधन को और ज्यादा सुचारू बनाने के मकसद के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

विशेष प्रशिक्षण मुहिम अधीन आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए जाने वाले 50 हैड मास्टरों/ हैड मिस्ट्रेस का तीसरा बैच आज पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) की तरफ से साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर स्थित हवाई अड्डे से रवाना किया गया।

Education Minister Harjot Bains
Education Minister Harjot Bains

11 अक्तूबर तक प्रशिक्षण हासिल करेगा

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 50 हैडमास्टरों / हैड मिस्ट्रेस के तीसरे बैच को विशेष प्रशिक्षण हासिल करने के लिए आईआईएम अहमदाबाद में भेजा गया है। यह बैच 7 अक्तूबर 2024 से 11 अक्तूबर 2024 तक प्रशिक्षण हासिल करेगा।

उन्होंने बताया कि आई.आई.एम. अहमदाबाद दुनिया भर में मैनेजमेंट के प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध है और पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के हैडमास्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने का फ़ैसला किया था।

स. बैंस ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार 202 प्रिंसिपलों को भी दुनिया भर में प्रसिद्ध सिंगापुर की शिक्षा संस्था से प्रशिक्षण करवा चुकी है और 100 हैडमास्टरों / हैड मिस्ट्रेस को आई.आई.एम. अहमदाबाद से प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *