Punjab News: कनाडाई पंजाबी रेडियो पत्रकार को मिली धमकी, लिखा- अपने देवतों का…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: कनाडा में अपने कॉमेडियन अंदाज में पत्रकारिता करने के लिए मशहूर जोगिंदर बासी को मिली जान से मारने की धमकी। दरअसल, पंजाब के चर्चित कनाडा बेस बासी शो टोरांटो (Bassi Show Toronto) के संपादक जोगिंदर बासी को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी दुबई (Dubai) नंबर से एक युवक ने मैसेज कर उन्हें धमकी दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसे लेकर कनाडा पुलिस (Canada Police) को जोगिंदर बासी (Joginder Bassi) की टीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। कनाडा के टोरंटो से चलने वाले बासी शो पंजाब और कनाडा में मशहूर हैं।

Canada News
Canada News

आरोपी ने बासी को मैसेज कर लिखा- तुम्हारा अंत नजदीक है। अपने देवतों का ध्यान कर लो। आखिरी में बासी को आरोपी ने भारतीय जासूस कहकर संबोधित किया।

खालिस्तानियों ने तिरंगे के अपमान पर बनाया वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कनाडा में कुछ खालिस्तानियों ने भारतीय ध्वज का अपमान किया और तिरंगा फाड़ दिया। साथ ही आरोपियों ने उक्त तिरंगे पर पैर रखकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस पूरे मामले को लेकर जोगिंदर बासी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो बनाकर अपलोड किया। जिसके बाद उन्हें उक्त धमकी मिली है।

रेडियो शो के दौरान बासी ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो लोग भारत से आकर कनाडा में बस गए हैं, उनकी मातृभूमि भारत है और तिरंगे का अपमान करना अपनी मातृभूमि का अपमान करने के बराबर है। तिरंगा फाड़कर खालिस्तानी अपनी मां के कपड़े फाड़ रहे हैं। जोगिंदर बासी ने हाल ही में अपने रेडियो पर खालिस्तानी समर्थक गुरसेवक सिंह द्वारा कनाडा में फिरौती मांगने की खबर प्रसारित की थी।

Joginder Bassi Receives Death Threat
Joginder Bassi Receives Death Threat

ओंटारियो पुलिस को दी गई शिकायत

जोगिंदर बासी को मिली धमकी के बारे में ओंटारियो की पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। इसी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मामले में बासी द्वारा पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की गई है।

जिससे उन्हें भारत आने पर कोई खतरा न हो। साथ ही उनका परिवार भी सुरक्षित रहे। पंजाब पुलिस द्वारा बासी के भारत आने पर उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है।

canada-police
canada-police

कनाडा में पहले भी बासी के घर हो चुकी गोलीबारी

बता दें कि जोगिंदर बासी के कनाडा स्थित पर पहले भी हमला हो चुका है। ये हमला साल 2021 के सितंबर माह में हुआ था। आरोपियों ने बासी के घर के बाहर कई गोलियां चाली गई थी। बासी साल में कुछ महीने भारत में रहते हैं और ज्यादातर वह कनाडा में ही अपने काम के सिलसिले में रहते हैं। वहीं, बासी का पूरा परिवार पंजाब के जालंधर में रहता है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *