Punjab News: पंजाब के इस शहर में Spa Center में लगी आग, मुश्किल से पाया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा-लुधियाना (Moga) जीटी रोड (GT Road) पर स्थित एक स्पा सेंटर (Spa Center) में भयानक आग लग गई। इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के अनुसार किसी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है पर स्पा में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की जानकारी जब फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम को दी गई तो विभाग की 5 गाड़ियों ने आकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

spa
spa

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि जैसे ही फायर ब्रिगेड को आग लगने की घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां वहां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।

fire brigade
fire brigade

उन्होंने बताया कि यह स्पा सेंटर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बना है, जिसके कारण वहां तक ​​पहुंचना बहुत मुश्किल था। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं था, अगर होता तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि इस आग के कारण स्पा सेंटर में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *