Punjab News: पंजाब में तेज आंधी के दौरान गिरा माता के जागरण का पंडाल, 2 की मौत; कई बच्चे घायल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के कई जिलों में बीती रात तेज आंधी तूफान आई। पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में देर रात आई आंधी से देवी जागरण के लिए लगाया पंडाल गिर (Pandal Collapse) गया। इसमें दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इनमें ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पंडाल के गिरने से मौके पर विराजमान भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भी गिरकर खंडित हो गई। इसके अलावा आंधी में कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है।

Ludhiana Pandal Collapse by Storm
Ludhiana Pandal Collapse by Storm

श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास हादसा

हादसा लुधियाना के हंबडा रोड पर बने श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास हुआ। यहां द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाले लोगों की ओर से मंदिर के पीछे खाड़ी पड़े ग्राउंड में देवी जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें भेंटें गाने के लिए गायिका पल्लवी रावत को बुलाया गया।

शनिवार रात में सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। भेंट गायक पल्लवी रावत माता की भेंटें गा रही थीं। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। आंधी आते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए।

कुछ नहीं होगा, बैठे रहिए

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि आंधी आने के बाद जब लोग उठकर जाने लगे तो गायक और जागरण पार्टी ने उन्हें वहीं बैठा लिया। कहा कि कुछ नहीं होगा। बैठे रहिए। उनकी बातें सुनकर सभी बच्चे और महिलाएं वापस बैठ गए।

थोड़ी देर में हवा तेज हुई और जागरण पार्टी की ओर से लगाया गया पंडाल धड़ाम कर गिर पड़ा। इस दौरान आगे बैठे लोग उसके नीचे दब गए। ढांचा लोहे का था तो लोगों को भारी चोटें आईं। ढांचा गिरते ही तेज हवा के बीच ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

Ludhiana Pandal Collapse by Storm
Ludhiana Pandal Collapse by Storm

घायलों में ज्यादातर बच्चे

मौके पर मौजूद लोगों ने ढांचे के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने पाया कि 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, 15 के करीब लोग घायल थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जो जागरण के दौरान सबसे आगे बैठे हुए ते। उन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया।

Ludhiana Pandal Collapse by Storm
Ludhiana Pandal Collapse by Storm

बताया जा रहा है श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास ही मौजूद द्वारका ऐनक्लेव के लोगों की तरफ से हर साल यहां जागरण करवाया जाता है। इस बार भी शनिवार की रात श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पीछे मैदान में जागरण का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, मंदिर कमेटी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *