Punjab News: पंजाब में पुलिस मुलाजिमों को बंधक बनाने की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों को लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर (Firozpur) के थाना आरिफके के पुलिस कर्मचारियों को लोगों ने बंधक बनाने की कोशिश की गई और पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया और लोगों की भीड़ से जान बचाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें तीन सिवलियन और 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि गत रात्रि देर थाना आरिफके की पुलिस जब नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल के साथ हादसा हुआ है जिसमें कुछ लोगों को चोटें लगी है और मोटरसाइकिल सवारों ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है।

Punjab Police
Punjab Police

मोटरसाइकिल सवार बहुत नशे में थे

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर थाना आरिफके के एसएचओ और उनकी पुलिस पार्टी जब बताई गई जगह पर पहुंची तो उन्हें यह पता चला कि हादसे में जो लोग घायल हुए थे वह अपने घर चले गए हैं और मोटरसाइकिल सवार जो बहुत नशे में थे।

गांव चक्क हामद की ओर चले गए हैं तो पुलिस पार्टी जब उस गांव में पहुंची और उन्होंने मोटरसाइकिल सवारों से पूछताछ की तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिन्होंने पुलिस पर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया तथा पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश की गई।

Firing In Punjab
Firing In Punjab

जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग

जिस दौरान पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी जिसमें 3 सिवलियन और 2 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हो गए। पुलिस द्वारा इस घटना की जांच और कार्रवाई की जा रही है । बताया जाता है कि इस घटना में एक महिला के भी फेक्चर हुआ है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *