Punjab News: पंजाब में सुबह-सुबह AAP सांसद के घर ED की रेड!

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी व फाइनेंसर हेमंत सूद और AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ रोड हैम्पटन होम्स स्थित घर पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) का नाम आने के बाद ED ने मामले की जांच की। इसके बाद ED के सामने कई विदेशी लेन-देन आए।

Punjab News
Punjab News

इन्हीं विदेशी लेन-देन को हेमंत सूद से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल ED के किसी अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। ED लगातार राज्यसभा सांसद अरोड़ा और हेमंत सूद से पूछताछ कर रही है। उनकी संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जुटाया जा रहा है। परिवार के सभी मोबाइल फोन बंद करवा दिए गए हैं।

जांच में सहयोग करूंगा- संजीव अरोड़ा

इस मामले में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने X पर लिखा, ‘मैं एक इज्जतदार नागरिक हूं। तलाशी क्यों ली जा रही है, इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि एजेंसीज के साथ जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उनके हर सवाल का जवाब भी दूंगा।’

मोदी जी ने खुले छोड़े अपने तोता-मैना- सिसोदिया

वहीं, दिल्ली सरकार में डिप्टी CM रहे मनीष सिसोदिया ने भी पोस्ट कर केंद्र सरकार को रेड का जिम्मेदार ठहराया। मनीष ने X पर लिखा, ‘आज फिर मोदी जी ने अपने तोते-मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर ली, मेरे घर रेड कर ली, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला।

Punjab News: पंजाब में सुबह-सुबह AAP सांसद के घर ED की रेड!

पूरी शिद्दत से मोदी जी की एजेंसियां लगी हुई हैं, एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर लें, आम आदमी पार्टी वाले न रुकेंगे, न बिकेंगे, ना डरेंगे।’

पूर्व मंत्री आशु पहले ही गिरफ्तार हो चुके

इससे पहले लुधियाना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को ED की टीम ने जालंधर कार्यालय में गिरफ्तार किया था। भारत भूषण आशु ED कार्यालय पहुंचे थे, जहां उसने पूछताछ की गई। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार किया था।

Bharat Bhushan Ashu Arrested ED
Bharat Bhushan Ashu Arrested ED

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थी।

इसके बाद तलाशी के दौरान ED को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए भी जब्त किए गए थे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *