Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को 47 सीटों के साथ बहुमत, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे, पढ़ें अब तक के रूझान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana Election Result Counting LIVE 2024 Update: हरियाणा (Haryana) के ताजा रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।

Nayab Singh Saini, CM
Nayab Singh Saini, CM

सीएम नायाब सिंह सैनी चल रहे हैं आगे

सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बा भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं।

हरियाणा में क्या है स्थिति
पार्टीरुझान में आगेजीत
कांग्रेस47
BJP35
इनेलो-बसपा2
JJP-ASP
AAP
अन्य6
Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे

जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 12,290 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 14,329 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 3 राउंड की काइउंटिंग हो चुकी है।

किरण चौधरी की बेटी 3785 वोटों से आगे

तोशाम सीट पर तीसरे राउंड में बीजेपी की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को 15367 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी को 11582 वोट मिले। श्रुति चौधरी 3785 वोटों से आगे चल रही हैं।

Congress
Congress

रणदीप सुरजेवाला के बेटे पिछड़े, भाजपा आगे

कैथल विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला पिछड़ गए हैं। उन्हें भाजपा के लीला राम ने 920 सीटों से पीछे कर दिया है। अब तक लीलाराम को 11306 और आदित्य सुरजेवाला को 10386 वोट मिले हैं। यहां दो राउंड की गिनती हो चुकी है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *