WhatsApp Feature: वॉट्सऐप पर मिला नया फीचर, मिलेंगे कस्टमाइजेशन के ज्यादा विकल्प

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। WhatsApp Feature: WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। मेटा ने इसके लिए चैट थीम फीचर को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

नए फीचर से कंपनी अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को कस्टमाइज चैट इंटरफेस और अलग-अलग थीम से और बेहतर करना चाहती है। अब कंपनी चैटिंग एक्सपीरियंस को फ्रेश लुक देने के लिए नया चैट थीम फीचर लेकर आई है। वॉट्सऐप ने चैट थीम फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है।

Chat Theme फीचर की खास बातें

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाले ब्लॉग Wabetainfo ने WhatsApp के नए चैट थीम फीचर को लेकर जानकारी शेयर की है। Wabetainfo के मतुबाक कई iOS यूजर्स को WhatsApp के iOS 24.20.71 अपडेट के साथ यह फीचर मिल चुका है। कंपनी नए फीचर्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

मिलेंगे 22 थीम ऑप्शन

नए Chat Theme फीचर को लेकर बाताया जा रहा है कि यूजर्स को 22 अलग-अलग थीम ऑप्शन मिलेंगे, जिनके कलर यूजर्स कस्टमाइज कर पाएंगे। यूजर्स जैसी थीम सलेक्ट करेंगे चैट बॉक्स का कलर वैसा हो जाएगा। यूजर्स अपनी पसंद और मूड के हिसाब से कलर सलेक्ट कर पाएंगे। माना जा रहा है कि इस फीचर के बाद वॉट्सऐप पर चैट करना और भी मजेदार हो जाएगा।

whatsapp new feature
whatsapp new feature

WhatsApp स्टेटस पर प्राइवेट मेंशन फीचर

वॉट्सऐप पर चैट थीम के साथ-साथ स्टेटस सेक्शन में प्राइवेट मेंशन फीचर भी लाया गया है। यह फीचर स्टेटस अपडेट करने के दौरान यूजर्स को कॉन्टैक्ट्स को टैग करने के काम आएगा। टैग किए कॉन्टैक्ट को स्टेटस के बारे में नोटिफिकेशन मिलेगा। इससे यूजर आसानी से स्टेटस को शेयर कर पाएंगे।

मिलेंगे कस्टमाइजेशन के ज्यादा विकल्प

नए चैट थीम और प्राइवेट मेंशन फीचर के साथ वॉट्सऐप पर यूजर्स को पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिलेंगे। ये अपडेट न सिर्फ मैसेजिंग ऐप में विजुअल इंटरफेस में बदलाव से साथ-साथ चैटिंग के तरीके में पहले से और बेहतर करेंगे।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *