Jalandhar News: हरियाणा में किसान व सभी वर्ग के लोगों ने PM मोदी की विकास नीतियों पर लगाई मुहर: राठौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर (Rakesh Rathore) ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा (BJP) की सरकार बनने पर सभी हरियाणा वासियों का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

उन्होंने कहा कि हरियाणा (Haryana) में किसानों सहित हर वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की विकासोन्मुख नीतियों पर मोहर लगाते हुए हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाकर इतिहास रचा है।

BJP
BJP

राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के नाम पर हरियाणा में फूट डालने की कोशिश की लेकिन हरियाणा की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया और अपना वोट भाजपा द्वारा किए गए विकास के पक्ष में दिया. और अपने राज्य के विकास को प्राथमिकता देते हुए किसी भी राजनीतिक दल के लोक लुभावना एवं लालच के प्रभाव में ना आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितेशी नीतियों के पक्ष में मतदान किया।

सरकारें बदलती रही

राठौर ने कहा कि आज तक हरियाणा में हर पांच साल में जब भी चुनाव होते हैं तो सरकारें बदलती रही हैं, लेकिन जब से हरियाणा में भाजपा सत्ता में आई है भाजपा ने हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया है इसीलिए, हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है।

Jalandhar News: हरियाणा में किसान व सभी वर्ग के लोगों ने PM मोदी की विकास नीतियों पर लगाई मुहर: राठौर

भाजपा ने अपने पिछले दोनों कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया है और इसीलिए हरियाणा में इस बार यह इतिहास बना है कि पहली बार किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और विकासोन्मुख सोच को अपनाकर अपने राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए अनुकरणीय सोच का परिचय दिया है।

Jalandhar News: हरियाणा में किसान व सभी वर्ग के लोगों ने PM मोदी की विकास नीतियों पर लगाई मुहर: राठौर

राकेश राठौर ने कहा कि अब पंजाबियों के पास भी 2027 में एक मौका है और वह भी भारतीय जनता पार्टी कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अपने राज्य का विकास करने और उसका पुराना गौरव वापस पाने का मौका देना चाहिए।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *