Canada News: कनाडा से हजारों पंजाबी छात्रों को किया जाएगा डिपोर्ट! सरकार की नई नीति से मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में हजारों पंजाबियों सहित प्रवासी छात्रों के निर्वासन का खतरा है। कनाडा सरकार (Canada Government) की नई नीति से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस नीति के तहत प्रवासी श्रमिकों की सीमा तय की जा रही है। इसके साथ ही छात्र को एक निश्चित समय के बाद कनाडा छोड़ना होगा। इसी के खतरे को देखते हुए छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।

Indian Students Protest Against Canadian Government
Indian Students Protest Against Canadian Government

दरअसल, प्रवासी श्रमिकों की संख्या सीमित करने के फैसले के खिलाफ कनाडा में सैकड़ों पंजाबी छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों को डर है कि इस फैसले से उन्हें निर्वासित किया जा सकता है।

नई नीति के तहत, पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट और अन्य रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं के लिए पात्र अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या सीमित होगी। छात्र को अपना भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। टोरंटो से शुरू हुआ विरोध ब्रैम्पटन, वैंकूवर, विन्निपेग और मॉन्ट्रियल जैसे शहरों तक फैल गया है।

Study In Canada
Study In Canada

छात्राओं ने दावा किया कि पीजीडब्ल्यूपी का विस्तार नहीं होने से करीब 1.3 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र प्रभावित होंगे। दूसरी ओर, कनाडा सरकार ने आर्थिक दबाव का हवाला देते हुए नीति का बचाव किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *