Jalandhar News: जालंधर के फेमस कपड़ा व्यापारी का बेटा निकला ठग, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की जालंधर में रहने वाले माँ बेटे ने मिलकर कई लोगों को ठगी (Fraud) का शिकार बना दिया, मामला सामने आने के बाद दोनों फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मां बेटे ने पहले अपने मकान का सौदा एक पार्टी के साथ करने के बाद उसे रजिस्ट्री करवाने की बजाए किसी और को जगह बेच दी। पुलिस ने जेल चौक के निकट स्थित सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस (FIR) दर्ज कर लिया है।

जालंधर के फेमस कपड़ा व्यापारी का बेटा निकला ठग
जालंधर के फेमस कपड़ा व्यापारी का बेटा निकला ठग

15 लाख रूपए ब्याना दिया

हरीश अरोड़ा की जेल चौक के निकट सन्नी फैशन पॉइंट के नाम से रेडीमेड गारमेंटस का शोरूम है। जालंधर के बस्ती गुजां के गुरू राम दास इंकलेव निवासी मनीश अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि मार्च महीने में उन्होने मनजीत नगर निवासी शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के साथ उनके मकान खरीदने की बात की। बातचीत के पश्चात अरोड़ा प्राईम टावर बिल्डिंग में स्थित दफ्तर में लिखित सौदा हो गया। मनीश अरोड़ा की तरफ से मां शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के समय समय पर 15 लाख रूपए ब्याना दिया।

FIR
FIR

कर्ज मुक्त करवा देंगे

ब्याना में शर्त थी कि मां बेटा प्रोपर्टी बैंक से कर्ज मुक्त करवा कर देंगे। रजिस्ट्री की तिथि पहले 4 जुलाई और फिर बढ़ा कर 4 सितंबर कर दी गई। लेकिन इसी बीच मां बेटे ने उक्त जगह मोहित जेठी और अंकुश जेठी को मंहगे भाव पर बेच दी। मां बेटे ने रजिस्ट्री करवाई और जगह का कब्जा दे दिया।

मनीष अरोड़ा ने शिकायत में आरोप लगाया कि मां बेटे ने उनके साथ सौदा करने के पश्चात उक्त जगह किसी और को बेच कर उनके साथ फ्राड किया है। पुलिस कमिश्नर को शिकायत मिलने पर एसीपी द्वारा मामले की जांच की गई।

धोखाधड़ी का केस दर्ज

जांच के दौरान सन्नी अरोड़ा के जीजा द्वारा भी मनीष अरोड़ा के साथ हुए प्रोपर्टी के सौदे संबंधी ब्यान दर्ज करवाए। जांच के पश्चात थाना नम्बर 5 में मां शशि बाला और बेटे हरीश अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि सन्नी अरोड़ा का जालंधर के जेल चौक के निकट सन्नी फैशन पॉइंट के नाम से गारमेंटस का कारोबार है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सन्नी अरोड़ा व उसके परिवार का कई काराबारियों और रिश्तेदारों में रूपए के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *