Baba Siddique Murder Case: पूर्व मंत्री की हत्या में जालंधर का युवक शामिल, कुछ महीने पहले स्वपन शर्मा की टीम ने किया था गिफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 538 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर/मुंबई। Baba Siddique Murder Case: मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique ) हत्याकांड में रविवार को चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। उसका नाम जीशान अख्तर है। वो पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, जीशान पर दूसरे आरोपियों को रहने के लिए कमरा दिलाने का शक है। वो फरार है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस केस में अब तक 2 आरोपियों, हरियाणा (Haryana) के गुरमेल और यूपी (UP) के धर्मराज को गिरफ्तार किया है। यूपी के ही एक अन्य आरोपी शिव की तलाश जारी है। मुंबई कोर्ट ने गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

मर्डर के 28 घंटे बाद रविवार को लॉरेंस गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। इस पोस्ट की जांच भी पुलिस कर रही है। इसमें लिखा है, “सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।” इस पोस्ट में लॉरेंस और अनमोल को हैशटैग किया गया है।

Baba Siddique Murder Case: पूर्व मंत्री की हत्या में जालंधर का युवक शामिल, कुछ महीने पहले स्वपन शर्मा की टीम ने किया था गिफ्तार

लॉरेंस का नाम सामने आने के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लॉरेंस गैंग ने इसी साल अप्रैल में सलमान के घर पर फायरिंग करवाई थी।

तीन गोलियां मारी गईं

बाबा सिद्दीकी की हत्या शनिवार रात को उनके विधायक बेटे जीशान के बांद्रा स्थित ऑफिस के सामने की गई थी। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं थीं। वे इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे।

Baba Siddique Murder Case: पूर्व मंत्री की हत्या में जालंधर का युवक शामिल, कुछ महीने पहले स्वपन शर्मा की टीम ने किया था गिफ्तार

सिद्दीकी बांद्रा से 3 बार विधायक रह चुके थे। आज रात 8:30 बजे सिद्दीकी को मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

जीशान अख्तर का फाइल फोटो।
जीशान अख्तर का फाइल फोटो।

जीशान वारदात के बाद वहां से भाग निकला

आरोपी जीशान की उम्र महज 21 साल है। आरोपी इतना शातिर था कि 2022 में विदेशी नंबर पर उसका वॉट्सऐप चलता पकड़ा गया था। जीशान ने नकोदर के शंकर गांव में स्थित सरकारी स्कूल से सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है। आरोपी के पिता मुहम्मद जमील टाइल ठेकेदार का काम करते हैं। आरोपी का एक भाई पिता के साथ ही काम करता है। वहीं, बहन की मौत हो चुकी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7 जून को जेल से छूटने के बाद जीशान सबसे पहले हरियाणा के कैथल में गुरमेल से मिलने पहुंचा। वहां आकाओं से ऑर्डर मिलने के बाद ये शूटर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। मुंबई में सभी आरोपी एक साथ रह रहे थे। जिसके बाद 3 आरोपियों ने वारदात की और जीशान वारदात के बाद वहां से भाग निकला था।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

स्वपन शर्मा की टीम ने पकड़ा था जीशान को

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक साल 2022 में जीशान अख्तर को तब के जालंधर रुरल के SSP रहे स्वप्न शर्मा की टीम ने पकड़ा था। तब CIA देहाती के इंचार्ज रहे सुरिंदर सिंह कंबोज ने उसे नकोदर के शिंक पिंड गांव से साथियों के साथ अरेस्ट किया था। आरोपी को संगठित अपराध, हत्या और अन्य कई जघन्य मामलों में वांछित था। जीशान 7 माह में जेल से छूटकर कैथल और फिर मुंबई पहुंचा।

Baba Siddique Murder Case: पूर्व मंत्री की हत्या में जालंधर का युवक शामिल, कुछ महीने पहले स्वपन शर्मा की टीम ने किया था गिफ्तार
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *