Lockdown News: 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन, शादी पर रोक, स्कूल और कॉलेज बंद, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, इस्लामाबाद। Lockdown News: पाकिस्तान के इस्लामाबाद (Islamabad) में होने वाले एससीओ सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार ने अपनी स्थानीय पुलिस (Police) और रेंजर्स पर भरोसा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

सुरक्षा के दृष्टिगत, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में पाकिस्‍तान सेना की तैनाती की गई है। सेना के निर्देश पर, इन क्षेत्रों में विवाह हॉल, कैफे, रेस्तरां और स्नूकर क्लबों को 12 से 16 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

एससीओ शिखर सम्मेलन पाकिस्तान की अध्यक्षता में 16 और 17 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होगा, जिसमें भारतीय विदेश मंत्री और चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग सहित विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।

school close
school close

पिछले एक महीने में पाकिस्तान में हुई आतंकवादी घटनाओं और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शनों के कारण केंद्र सरकार को स्थानीय पुलिस और अन्य बलों पर भरोसा नहीं रहा है। इसलिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में पाकिस्तान सेना के 10,000 जवानों और कमांडोज को तैनात किया गया है।

12 से 16 अक्टूबर तक सभी व्यवसाय बंद रहेंगे

स्थानीय पुलिस और अन्य बलों को अब सैन्य अधिकारियों से सीधे निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा गया है। सेना के आदेश पर, स्थानीय पुलिस ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में विवाह हॉल, कैफे, रेस्तरां और स्नूकर क्लबों को 12 से 16 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

Club
Club

पुलिस ने इन क्षेत्रों के व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

14 और 16 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

पुलिस ने व्यापारियों और होटल मालिकों से जमानत बॉंड भरने का अनुरोध किया है। इन बॉंडों में होटल मालिक यह गारंटी देंगे कि उनके होटल में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं ठहरा हुआ है।

Lockdown News: 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन, शादी पर रोक, स्कूल और कॉलेज बंद, जाने वजह

इसके अलावा, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 14 से 16 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीके इंसाफ पार्टी ने अगले चार दिनों में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी और सेना के बीच सीधे संघर्ष की संभावना बढ़ गई है।

एससीओ समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। यह एशिया का एक महत्वपूर्ण आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है, जो सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक बन गया है। सम्मेलन के दौरान इन सभी देशों के विदेश मंत्रियों या राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते पाकिस्तान काफी चिंतित है। यही कारण है कि उसने इन दोनों शहरों की सुरक्षा सेना को सौंप दी है।

Lockdown News: 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन, शादी पर रोक, स्कूल और कॉलेज बंद, जाने वजह
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *