Punjab News: PGI मरीजों के लिए अहम खबर, करना पड़ेगा परेशानी का सामना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: PGI के मरीज के लिए चिंता भरी खबर सामने आ रहे है। खबर है की, पीजीआई (PGI) में इलाज के लिए आने वाले नए मरीजों को एक बार फिर मुश्किलों का का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आऊटसोर्स अस्पताल अटेंडेंट और सफाई कमर्चारियों की हड़ताल पिछले तीन दिनों से जारी है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

अब हड़ताल के मद्देनजर ओ.पी.डी. (OPD) में सोमवार से नए मरीजों के कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। दाखिल मरीजों और एमरजेंसी में किसी तरह की रुकावट न आए, इस लिए योजना तैयार की है। पी.जी.आई ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि ओ.पी.डी. में नए मरीजों के कार्ड नहीं बनाए जाएंगे।

Punjab News
Punjab News

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

सिर्फ पुराने फॉलोऑप केस ही देखे जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दी है। पहले से ली रजिस्ट्रेशन को भी रद्द कर दी गई है। इलैक्टिव सर्जरी समेत अन्य सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। इसे लेकर मरीजों को सूचित कर दिया जाएगा।

सोमवार से ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन का वक्त भी कम कर सुबह 8 से 10 बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही जी.एम.एस.एच.-16, जी.एम.सी.एच-32 समेत पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि अगले आदेश तक मरीजों को रैफर न करें।

Punjab News: PGI मरीजों के लिए अहम खबर, करना पड़ेगा परेशानी का सामना

कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी पहले की तरह जारी रहेगी

कैंसर मरीजों की डे-केयर कीमोथैरेपी पहले की तरह जारी रहेगी। ट्रामा, आई.सी.यू. और एमरजेंसी सेवाएं भी जारी रहेंगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पी.जी.आई. का कहना है कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जैसे ही कोई बदलाव होगा सूचना दे दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने की अपील की है।

Punjab News: PGI मरीजों के लिए अहम खबर, करना पड़ेगा परेशानी का सामना

जब तक मांगें पूरी नहीं होती, जारी रहेगी हड़ताल

पी.जी.आई. आउटसोर्स अस्पताल अटेंडेंट के प्रधान राजेश चौहान ने ऐलान किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। नई ओ.पी.डी. में सोमवार से नए मरीजों का इलाज नहीं होगा, इसे लेकर जानकारी है पर उनके पास कोई रास्ता नहीं है।

वह भी इस फैसले से खुश नहीं हैं लेकिन मजबूरी में हड़ताल जारी रखनी पड़ रही है। करीब 8 महीने से पी.जी.आई. प्रशासन से अपने हको की मांग कर रहे हैं पर सिर्फ भरोसे के अलावा कुछ नहीं मिला। पी.जी.आई. में मौजूदा समय में ठेके पर काम करने वाले करीब 1600 अटेंडेंट हैं।

Punjab News: PGI मरीजों के लिए अहम खबर, करना पड़ेगा परेशानी का सामना
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *