Aaj ka Panchang: आज है भौम प्रदोष व्रत, भगवान शिव के साथ करें मां पार्वती जी की पूजा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 15 Oct 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 15 October 2024: आज 15 अक्टूबर है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस शुभ तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। मंगलवार के दिन पड़ने के चलते यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस शुभ अवसर पर साधक देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा कर रहे हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत रख रहे हैं। भौम प्रदोष व्रत करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो प्रदोष व्रत पर कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग।

Aaj ka Panchang: आज है भौम प्रदोष व्रत, भगवान शिव के साथ करें मां पार्वती जी की पूजा

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 15 अक्टूबर की रात 03 बजकर 42 मिनट पर शुरू हुई है। वहीं, त्रयोदशी तिथि का समापन 16 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस प्रकार आज भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है।

शुभ योग ( Shubh 2024 Yog)

ज्योतिषियों की मानें तो प्रदोष व्रत पर वृद्धि योग का संयोग दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक है। इस दिन शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। इस समय भगवान शिव देर रात तक नंदी पर विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

करण

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर कौलव और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। आज पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करना मंगलकारी होगा।

Aaj ka Panchang: आज है भौम प्रदोष व्रत, भगवान शिव के साथ करें मां पार्वती जी की पूजा

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 51 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 31 मिनट पर

चंद्रास्त- शाम 04 बजकर 49 मिनट पर (16 सितंबर)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 32 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 51 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

Aaj ka Panchang: आज है भौम प्रदोष व्रत, भगवान शिव के साथ करें मां पार्वती जी की पूजा

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 02 बजकर 59 मिनट से 04 बजकर 25 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजकर 33 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

Aaj ka Panchang: आज है भौम प्रदोष व्रत, भगवान शिव के साथ करें मां पार्वती जी की पूजा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *