Diwali Travel: हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, फ्लाइट्स के घट गए किराए

Daily Samvad
2 Min Read
travel
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Diwali Travel: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिवाली (Diwali) से पहले अच्छी खबर आई है। घरेलू मार्गों पर हवाई किराए (Airfares) में पिछले साल की तुलना में 20-25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

यह जानकारी एक विश्लेषण में दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उड़ानों की संख्या बढ़ने और हाल के दिनों में तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण किराए में यह कमी आई है।

Diwali Travel: हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, फ्लाइट्स के घट गए किराए

हवाई किराया 20-25 प्रतिशत तक घटा

यात्रा प्लेटफॉर्म इक्सिगो के विश्लेषण के अनुसार, 30 दिनों की अग्रिम खरीद (एपीडी) के आधार पर घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराया 20-25 प्रतिशत तक घटा है। 2023 के लिए यह विश्लेषण 10-16 नवंबर की अवधि पर आधारित है, जबकि इस साल की अवधि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है।

इस साल, बेंगलुरू-कोलकाता मार्ग पर हवाई किराया 38 प्रतिशत घटकर 6,319 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 10,195 रुपये था। चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर 8,725 रुपये से घटकर 5,604 रुपये हो गया है, जो 36 प्रतिशत की कमी है। इसी तरह, मुंबई-दिल्ली मार्ग पर किराया 8,788 रुपये से 34 प्रतिशत घटकर 5,762 रुपये हो गया है।

Diwali Travel: हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, फ्लाइट्स के घट गए किराए

दिल्ली-उदयपुर उड़ान के लिए…

दिल्ली-उदयपुर उड़ान के लिए भी किराया 34 प्रतिशत घटकर 7,469 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 11,296 रुपये था। दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर मार्गों पर किराया 32 प्रतिशत कम हुआ है।

इक्सिगो समूह के सीईओ आलोक बाजपेयी के अनुसार, पिछले साल दिवाली के दौरान सीमित क्षमता की वजह से हवाई किराए में उछाल आया था, खासकर गो फर्स्ट एयरलाइन के निलंबन के कारण। इस साल अतिरिक्त उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे अक्टूबर के अंत तक प्रमुख मार्गों पर औसत किराए में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है।

Diwali Travel: हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, फ्लाइट्स के घट गए किराए
Diwali Travel: हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, फ्लाइट्स के घट गए किराए
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *