Punjab News: ग्राम पंचायत चुनावों में 77% मतदान किया गया दर्ज

Muskaan Dogra
1 Min Read
elections
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: उपायुक्त-सह-ज़िला चुनाव अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 2024 के ग्राम पंचायत चुनावों में पूरे राज्य में 77% मतदान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि मानसा ज़िला 83.27% वोटों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि तरनतारन 64.40% वोटों के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।

Punjab News: ग्राम पंचायत चुनावों में 77% मतदान किया गया दर्ज

इसके अलावा, अमृतसर में 68.12%, बठिंडा में 79.43%, बरनाला में 75.21%, फतेहगढ़ साहिब में 78.47%, फरीदकोट में 70.21%, फिरोज़पुर में 75.14%, फाज़िल्का में 82.31%, गुरदासपुर में 69%, होशियारपुर में 69.78%, और जालंधर में 66.30% मतदान दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि कपूरथला में 66.14%, लुधियाना में 67.1%, मलेरकोटला में 77.22%, मोगा में 69.91%, एस.ए.एस. नगर में 76.93%, श्री मुक्तसर साहिब में 78.27%, एस.बी.एस. नगर में 69.52%, पटियाला में 73.57%, पठानकोट में 79.20%, रोपड़ में 77% और संगरूर में 79.45% मतदान दर्ज किया गया।

Punjab News: ग्राम पंचायत चुनावों में 77% मतदान किया गया दर्ज
Punjab News: ग्राम पंचायत चुनावों में 77% मतदान किया गया दर्ज

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *