Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, नया काम शुरू करने का बढ़िया समय, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 05 October 2024: आज शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का तीसरा दिन। आज शनिवार (Saturay) है, तारीख है 05 अक्टूबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार गुजरने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। परिवार में कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके लिए आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। परिवार के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप कोई बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने परिचित व्यक्ति के साथ ही कोई बड़ी डील करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा आपसी विवाद आज खत्म होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन कहीं बाहर की यात्रा पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। कोई नया प्लान मन में चल रहा है, तो उसके लिए सही समय इंतजार करें। परिवार में आज आपकी बातों को लोग महत्व नहीं देंगे, जिस कारण आपका मन अपनों से खिन्न हो सकता है। परिवार के लिए आज स्थान परिवर्तन आप कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका मन पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी योग गुरु की सन्निधि प्राप्त कर सकते हैं, जिस कारण आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। आज आप परिवार की चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन आए देखने को मिलेगा। पारिवारिक लोग आज आपके पक्ष में दिखाई देंगे। साथ ही आज आपका कोई निर्णय परिवार के सदस्यों के मन को ठेस पहुंचा सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, आज भविष्य के लिए आपको एक बड़ी निधि निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। परिवार से चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपका मन आज खुश होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आज बाहर के खानपान से बचें, नहीं तो आप मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन बन सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

कुछ परेशानियों के चलते आज आपका दिन उठा पटक से भर रहेगा, आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। किसी से बातचीत करते समय सावधानी रखें, आज आपके लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन सकती है। आज आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। आज अपने मित्रों के साथ आप कहीं बाहर जाने का मन बना सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका मूड बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने साथियों के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं। आज माता-पिता के लिए आप कुछ स्पेशल कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच की दूरियां खत्म होगी। आज नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी व्यक्ति का आगमन होगा, जिससे कुछ समस्याओं का समाधान होगा। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे व अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद और शानदार रहने वाला है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। आज आपकी कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी डील का आप हिस्सा बन सकते हैं। साथी प्रॉपर्टी खरीदने का आज आपका मन बन सकता है। परिवार के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन आज लेंगे, जो आगामी समय में आपके लिए लाभदायक होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको किसी दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन न करें, ना ही किसी अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी धनराशि उधर के रूप में दें, नहीं तो आपका काम उलझ सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी, आपसी वाद-विवाद बढ़ सकता है। पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा, बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *