Daily Horoscope: आपके सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण, व्यवसाय में लाभ होगा प्राप्त; पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope: Aaj Ka Rashifal 07 October 2024: आज 06 अक्तूबर है, दिन है सोमवार (Monday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

तो वहीं कुछ जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज के दिन के लिए राशिफल क्या कहता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। साथ ही नया मकान वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के विवाद में पड़ सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप भी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। साथ ही किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में न लगाएं। साथ ही सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको कोई बड़ी पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। साथ ही आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं नहीं, तो नुकसान होगा। वाणी पर संयम रखें। साथ ही वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। व्यवसाय में बड़ा रिस्क न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। साथ ही पत्नी से अनबन हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका मूड बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने साथियों के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं। आज माता-पिता के लिए आप कुछ स्पेशल कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच की दूरियां खत्म होंगी। आज नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी बड़े लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप आंतरिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। साथ ही वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी आपको व्यवसाय में प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *