Fraud Travel Agent: फिर विवादों में घिरा जालंधर का ये मशहूर ट्रैवल एजैंट, पुलिस ने दर्ज की FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में आए दिन ट्रैवल एजेंट (Travel Agent) द्वारा ठगी के मामले सामने आते रहते है। विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

फ्रॉड ट्रैवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला जालंधर (Jalandhar) से सामने आ रहा है यहां विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रूप की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नई बारादरी में 2 और एफ.आई.आर. दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक ग्लोबल इनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमैंट सर्विस के मालिक सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ थाना नई बारादरी में 2 और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता भूपिंदर सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ कटारिया ने उसे कनाडा (Canada) में वर्क परमिट (Work Permit) का वीजा (Visa) लगवाने के लिए दो लाख 75 हजार रुपए दिए।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

लेकिन पैसे देने के बाद भी कटारिया ने उसका वीजा नहीं लगाया और न ही उसके पैसे वापिस किए। वहीं दूसरे मामले में शिकायतकर्ता पूनम पत्नी बग्गा राम ने बताया कि उसने मार्च 2021 को कटारिया से संर्पक किया था। उसने कनाडा में पी.आर. (PR In Canada) वीजा पर जाना था।

Fraud
Fraud

ठग एजैंट ने उसे 90 दिनों के भीतर कनाडा का वीजा लाने की बात कही और 2.40 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी कटारिया ने ना तो वीजा लगवाया और ना ही पैसे वापिस किए। जिसके बाद महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच कर FIR दर्ज कर ली है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *