GST Bogus Billing Scam: पंजाब में 700 करोड़ का फर्जी GST बिल काटकर सरकार को लगाया 100 करोड़ का चूना, 2 भाई गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
GST Scam
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। GST Bogus Billing Scam: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब (Punjab) में फर्जी जीएसटी (GST) बिलिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने फर्जी कंपनियां और फर्म बनाकर करीब 700 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग की। इससे सरकार को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का का चूना लगा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

पंजाब (Punjab) में जीएसटी (GST) की फर्जी बिलिंग मामले में डीजीजीआई (DGGI) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। डीजीजीआई की टीम ने 700 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी बिलिंग (Bogus Billing) जीएसटी (GST) धोखाधड़ी के दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान मनीष और अमित, निवासी गुरमुख सिंह कॉलोनी मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) के रूप में हुई है।

GST
GST

सरकार को लगाया 100 करोड़ का चूना

जानकारी के मुताबिक ये दोनों काल्पनिक/डमी फर्म बनाने और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के साथ 700 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग की श्रृंखला बनाने में मास्टरमाइंड थे। इस तरह सरकार को 100 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया गया।

जानकारी के मुताबिक ये दोनों भाई इन खातों से एक विशेष बैंक शाखा से नकदी निकालते थे। अब तक नकदी निकासी की कुल मात्रा 717 करोड़ से अधिक थी।आरोपियों ने अपनी धोखाधड़ी गतिविधियों को कबूल कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

GST-Scam-News
GST-Scam-News

फर्जी फर्मों और कंपनियों की जांच

डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम डमी संस्थाओं, फर्जी फर्मों की पहचान कर रही है और उन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो फर्जी बिलिंग की धोखाधड़ी गतिविधि में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके तार कई शहरों में फैले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *