Jalandhar News: फिर विवादों में फंसा मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल, निहंगों ने किया जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) एक बार विवादों में आ गया है। बता दे कि आज इनकी दुकान पर निहंग सिंहों द्वारा जमकर हंगामा किया गया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मिली जानकारी के मुताबिक कपल की दुकान पर आज बुड्ढा दल से आए निहंग सिंहों द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। उनका कहना है कि कपल वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

अश्लीलता फैलाने को लेकर केस दर्ज करने की मांग

उन्होंने मांग की कि उनके खिलाफ थाने में अश्लीलता फैलाने को लेकर केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को पता लग गया कि अश्लील वीडियो उनके द्वारा ही वायरल की गई थी तो उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई?

इसके साथ ही निहंग सिंहों द्वारा कहा गया कि कपल अब अपने बच्चे को वीडियो में लाकर वीडियो बनाने लग गया है, जो कि बेहद निंदनीय है। इसी को लेकर आज दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

यहां हम आपको बता दें कि पिछले साल कुल्हड़ पिज्जा कपल की कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को भी पकड़ा था।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *