डेली संवाद, नई दिल्ली। Steam Food Benefits: खाना पकाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग व्यंजनों को पकाने के तरीके इनका स्वाद भी बेहतर बनाते हैं। लोग अपनी पसंद और व्यंजन के मुताबिक इन्हें शैलो फ्राई, डीप फ्राई या फिर स्टीम करते हैं। हालांकि, हम खाने को जिस भी तरीके से पकाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह तो सभी जानते हैं कि डीप फ्राई खाने को पकाने का एक ऐसा तरीका है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। डीप फ्राइड फूड्स शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र कमजोर करते हैं। ये खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) को भी नष्ट करते हैं। वहीं, इसके विपरीत स्टीमिंग एक ऐसा प्रोसेस है, जिससे पकाए गए खाने को बहुत हेल्दी माना जाता है।

Steam Food Benefits

इन वजहों से फायदेमंद है स्टीम्ड फूड?

  • स्टीमिंग की प्रोसेस कुकिंग की एक ऐसी प्रक्रिया है, जो साफ, मॉइश्चराइज और हाइड्रेटेड तरीके से बनाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है, पाचन क्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है और शरीर में किसी प्रकार का इंफ्लेमेशन नहीं होता है।
  • स्टीमिंग की प्रक्रिया से कुकिंग करने पर खाने में मौजूद फाइबर, रंग, टेक्सचर और फ्लेवर बरकारार रहता है।
  • स्टीम्ड खाने में मौजूद वाटर सॉल्यूबल विटामिन जैसे विटामिन बी, सी, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक को भी बचा कर रखता है, जिससे खाने में मौजूद अधिकतर पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं।
  • स्टीमिंग की प्रक्रिया से कुकिंग करने पर ताजी सब्ज़ियों में लगभग 90% तक एंटी-ऑक्सीडेंट बचे रहते हैं।
  • स्टीमिंग से कुकिंग करने में किसी प्रकार के तेल का इस्तेमाल नहीं होता है। ये मात्र पानी की मदद से आसानी से पकाया जा सकता है। इससे पहले तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और अनावश्यक फैट शरीर में नहीं जाता है।
  • दूसरा फायदा ये है कि ये तेल के खर्चे बचाता है, जिससे कुकिंग का ये एक कॉस्ट इफेक्टिव मैथड भी साबित होता है।
    मोमोज, फरा, बफौरी, रिकवच, इडली, ढोकला जैसी ऐसी तमाम डिशेज हैं, जो कि स्टीम कर के पकाई जाती हैं और ये सभी बेहद स्वादिष्ट लगती हैं।
BN Real Estate
Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version