⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 129 शब्द|📅 02 Nov 2024
डेली संवाद, नई दिल्ली। Holiday News: दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री ने 7 नवंबर को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। छठ पूजा (Chhath Puja) के अवसर पर 7 नवंबर (गुरुवार) को राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने
यहां हम आपको बता दे कि ये त्यौहार विशेष रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाए जाते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों में रहने वाले इन इलाकों के लोग भी इसे विशेष धूमधाम से मनाते हैं।


इसके अलावा, एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, “छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसलिए दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर, 2024 को ‘छठ पूजा’ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।”








