Punjab News: पंजाब में शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

Muskaan Dogra
2 Min Read
Attack Petrol Bomb
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 02 Nov 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम (Petrol Bomb Attack) से हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Punjab News: पंजाब में शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

हमले से पहले आई थी थ्रेट कॉल

इस वीडियो में तीन बदमाशों वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं हरकीरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई दिनों से अज्ञात विदेशी नंबरों से थ्रेट काल आ रही थी। बीती रात भी इस धमाके से पहले थ्रेट कॉल आई है।

Punjab News: पंजाब में शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह

उन्होंने बताया कि हमले के बाद भी फिर से अज्ञात नंबर से मैसेज आया है कि अब पता लग गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *