Jalandhar News: मोहिंदर भगत ने संगत दर्शन दौरान सुनी जन समस्याएं

Daily Samvad
1 Min Read
Mohinder Bhagat listened to the problems of the people during Sangat Darshan

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने अपने निवास स्थान अर्बन एस्टेट -2 (Urban Estate -2) में संगत दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं (Problems) का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

समस्याओं का जल्द समाधान हो- भगत

मोहिंदर भगत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो, इसके लिए अधिकारियों को इसकी जल्द प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान अगर सरकार की ओर से होना है तो उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *