Punjab News: नेशनल हाईवे की तरफ जाने वाले जरा ध्यान दे! बंद रहेगा ये NH

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जीरा। Punjab News: अगर आप दो दिन बाद यानि 6 नवंबर को नेशनल हाईवे (National Highway) की तरफ जाने वालों हो तो ये खबर आप के लिए है। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) की ओर से नेशनल हाईवे-54 को 6 नवंबर को जाम (Jam) किया जाएगा। इसलिए अगर आप 6 तारीख को इस तरफ आ रहे हैं तो जरा ध्यान दें क्योंकि आपको परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

दरअसल पिछले समय के दौरान पैसों के लेनदेन संबंधी भारतीय किसान यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह गिल (Hardeep Singh Gill) करमूंवाला द्वारा फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बावजूद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अब तक प्रशासन द्वारा कोई बनती कार्रवाई नहीं की जा रही।

FIR दर्ज

बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान फरमान सिंह संधू ने आरोप लगाया कि मामले संबंधी FIR दर्ज करने के बाद प्रशासन द्वारा फिरोजपुर के एक विधायक के इशारे पर आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही जबकि मामले संबंधी भारतीय किसान यूनियन पंजाब कई बार जिला फिरोजपुर प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मिल कर मामले में नामजद व्यक्ति के खिलाफ चालान पेश करने के बारे में कह चुकी है।

यूनियन नेताओं ने यह भी कहा कि अब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कह दिया है कि उक्त व्यक्तियों पर दर्ज किया गया मामला रद्द कर दिया गया है। इसके विरोध में यूनियन द्वारा 6 नवंबर 2024 को ज़ीरा के गांव बंडाला पुराना-लहिरा रोही के पास नेशनल हाईवे 54 को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की होगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *