Punjab Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता DC का PA व उसका साथी गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab Vigilance: पंजाब (Punjab) में विजिलेंस विभाग (Punjab Vigilance Bureau) द्वारा लगातार रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने तरनतारन में बड़ी कार्रवाई है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डी.सी. के पी.ए. और उसके साथी को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने डीसी के पीए हरमनजीत सिंह और उसका साथी जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया है।

कैमरे लगाने का लिया था ठेका

शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि वह वीडियोग्राफी का कारोबार करता है, जिसके चलते पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उसने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे लगाने का ठेका लिया था।

जिनके किराए का बिल चुनाव बाद डिप्टी कमिश्नर के पी.ए. हरमनजीत सिंह को दिया, जिसने डी.सी. से पास कराने के लिए 1 लाख रुपए मांगे, जो वह देने में असमर्थ था। इसके बाद उसकी पी.ए. से 50 हजार रुपए में डील हुई, जिसमें उसने पहले 20 हजार रुपए दे दिए। फिर उसने विजिलेंस विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद आज उसके ऑफिस से पी.ए. व उसके साथी जगरूप सिंह को 20 हजार रुपए कैश लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *