Punjab News: पूर्व सैनिकों और विधवाओं के लिए ’लाइव सर्टिफिकेट’ अभियान की शुरुआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार के रक्षा कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों और विधवाओं के लिए अपने जीवन प्रमाण पत्र (Live Certificates) अपलोड करने के लिए विशेष अभियान (Campaign) शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंद्र भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि रक्षा कल्याण विभाग पंजाब में रह रहे पूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहता है और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए समय-समय पर उपाय किए जाते हैं।

मुश्किलों का सामना करना पड़ता

इस समय पंजाब में कुल 4,33,000 पूर्व सैनिक और विधवाएं हैं। हाल ही में, पूर्व सैनिकों और विधवाओं की पेंशन ’स्पर्श’ प्रणाली के माध्यम से दी जाने लगी है। इन सभी पेंशनरों को नवंबर महीने में स्पर्श पर अपने लाइव सटिफिकेट अपलोड करने होते हैं ताकि उनकी पेंशन जारी रह सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनकी विधवाएं तकनीक के उपयोग से अनजान हैं, जिसके कारण उन्हें जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि स्पर्श प्रणाली पिछले कुछ समय से ही पेंशन वितरण के लिए अपनाई गई है, इसलिए कई कारणों से पेंशन उपयोगकर्ताओं को इस संबंध में पूर्ण जानकारी नहीं है।

इस उद्देश्य के लिए…

इन पेंशनरों की सुविधा के लिए सभी जिला रक्षा सेवा कार्यालयों में 11 नवंबर, 2024 से 22 नवंबर, 2024 तक कमांडर बलजिंदर वीरक (सेवामुक्त), जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी, अमृतसर (नोडल अधिकारी) की देखरेख में स्पर्श प्रणाली के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि पूर्व सैनिक और उनके परिवारों को स्पर्श प्रणाली के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इस विशेष कैंप के दौरान सभी जिला रक्षा सेवा कार्यालयों में अलग-अलग स्पर्श बैनर के तहत एक हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए आवश्यक आई.टी. साजो-समान का प्रबंध किया जा रहा है। इसके साथ यह भी बताया जाता है कि  ICICI बैंक के साथ भी संपर्क किया गया है, जिसकी ओर से इस हेल्प डेस्क को स्थापित करने के लिए सहयोग की सहमति प्रकट की गई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *