Punjab Diwali Bumper Result: दिवाली बंपर लॉटरी टिकट का रिजल्ट ऐसे करें चेक, निकल आई लॉटरी, देखें रिजल्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Diwali Bumper Result
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Diwali Bumper Result 2024: पंजाब दिवाली बंपर (Punjab Diwali Bumper) का रिजल्ट आ गया है। अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। कईयों की किस्मत चमकी है। इस बार बंपर में 6 करोड़ रुपए की धनराशि निकाली गई है। यहां पढ़ें Punjab Diwali Bumper Result 2024।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

अगर आपने भी पंजाब (Punjab) स्टेट की दिवाली बंपर लॉटरी की टिकट (Lottery Ticket) खरीदने वालों के लिए एक खुशखबरी है। 9 नवंबर 2024 को रात 8 बजे पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लॉटरी खरीदने वालों का इंतजार खत्म हो गया है।

Happy Diwali
Happy Diwali

पुरस्कार ₹3 करोड़ से लेकर 27.02 करोड़

पंजाब स्टेट लॉटरी ने डियर दिवाली बंपर A और B टिकट बुकिंग तिथि 2024 की घोषणा की थी। दिवाली बंपर लॉटरी की टिकट का मूल्य ₹500 था, और इस बार का सबसे बड़ा पुरस्कार ₹3 करोड़ से लेकर 27.02 करोड़ है। लाटरी का परिणाम सामने आ गया है।

कैसे चेक करें परिणाम?

पंजाब सरकार का लॉटरी निदेशालय इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। सभी प्रतिभागी punjabstatelotteries.gov.in पर जाकर सीधे अपने लॉटरी परिणाम की जांच कर सकते हैं। यहां आपको पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2024 (Punjab State Dear Diwali Bumper 2024) ड्रॉ के परिणाम की पूरी जानकारी मिलेगी। आप ड्रॉ का सीधा प्रसारण पंजाब स्टेट लॉटरी ऑफिसियल साइट पर देख सकते हैं।

इसके अलावा, परिणाम सूची को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।इसके लिए आपको बस इस वेबसाइट पर जाना है और परिणाम देखने के लिए नाम, लॉटरी टिकट नंबर और अन्य जो जानकारियां भरने के लिए कहीं जाएंगे वो भरनी होगी।

क्या होगा खास?

इस ड्रॉ में 27.02 करोड़ रुपए तक के पुरस्कार हैं, और हर विजेता के लिए बड़ा इनाम हो सकता है। अगर आपने भी टिकट खरीदी है, तो यह आपका मौका हो सकता है। परिणामों के बाद आप जान सकेंगे कि कौन सा टिकट किसे कितनी राशि का पुरस्कार मिलेगा।

जरूरी नहीं है कि हर कोई पुरस्कार जीत ही जाए। इसलिए आपको ज्यादा निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है और हर बार अपनी किस्मत के भरोसे बैठना भी सही नहीं है। ये बात जरूर है कि 500 की एक छोटी सी रकम आपको करोड़पति बना सकती है लेकिन किस्मत से ज्यादा मेहनत मायने रखती है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *