Punjab News: पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ को लेकर बड़ी खबर, पढ़ें

Mansi Jaiswal
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। पंजाब भाजपा (BJP) के प्रधान सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के इस्तीफे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी अध्यक्ष जाखड़ ने हरियाणा को चंडीगढ़ (Chandigarh) में अलग विधानसभा के लिए 10 एकड़ जमीन देने के फैसले का कड़ा विरोध किया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद ही अपने इस्तीफे की बात को कबूल किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी उनका इस्तीफा पार्टी हाईकमान के पास पड़ा है और वह जब चाहें उन्हें पद से हटा सकते हैं।

गहरी भावनाएं इससे जुड़ी

दरअसल, सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, पंजाब की राजधानी होने के नाते चंडीगढ़ केवल एक भू-भाग ही नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों की गहरी भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पंजाबियों के सामाजिक और धार्मिक उत्थान के लिए चंडीगढ़ में अलग विधानसभा के लिए हरियाणा को 10 एकड़ जमीन देकर जो कदम उठाए हैं, उनसे पंजाब की आत्मीयता को ठेस पहुंचेगी।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

एक भी सीट नहीं मिली

सुनील जाखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पंजाब में एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रधान होने के नाते यह उनकी नाकामी है, इस लिए उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिया था। जाखड़ ने यह भी कहा कि वह खुद पर फेलियर का धब्बा नहीं लगने देना चाहते। उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब में उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है पर एक भी सीट नहीं मिली।

आपको बता दें कि लंबे समय से सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें आ रही थी। इससे पहले सुनील जाखड़ ने इसकी पुष्टि की नहीं की थी। वहीं भाजपा के कई नेता इस बात का खंडन कर रहे थे पर अब सुनील जाखड़ ने खुद इस्तीफे की बात को मान लिया है। वहीं पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए भी सुनील जाखड़ प्रचार नहीं कर रहे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *